मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

केंद्र प्रायोजित योजनाओं के SNA में पड़े 2425.41 करोड़ रुपये RBI खाते में जमा करने का आदेश

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड वित्त विभाग ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं (CSS) के तहत SNA (Single Nodal Account) में पड़ी 2425.41 करोड़ रुपये की अव्ययित राशि को RBI के Consolidated Fund खाते में जमा करने का आदेश जारी किया है। यह कदम केंद्र द्वारा SNA-SPARSH प्रणाली लागू किए जाने के बाद उठाया गया है, जो 1 नवंबर 2025 से प्रभावी हो चुकी है।

SNA-SPARSH लागू, पुरानी बची राशि वापस जमा करने का निर्देश

केंद्र सरकार ने देशभर में केंद्र प्रायोजित 29 योजनाओं में SNA-SPARSH लागू किया है। निर्देश दिया गया था कि SNA में पड़ी बिना खर्च की गई राशि को केंद्र और राज्य के Consolidated Fund में जमा किया जाए। राज्य द्वारा किए गए आकलन में SNA में 2425.41 करोड़ बिना खर्च की राशि पाई गई, जिसे अब RBI के खाते में जमा करने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: थाने से महज 200 मीटर दूर चोरी, 20 लाख के जेवरात लेकर फरार हुए चोर

अब कैसे काम करेगी नई प्रणाली?

संबंधित विभाग योजना के लिए राशि की मांग करेगा। केंद्र सरकार SNA-SPARSH के माध्यम से उतनी ही राशि जारी करेगी। पैसा पहले की तरह SNA में पड़े रहने की बजाय सीधे RBI के Consolidated Fund में रहेगा।

वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शिता दोनों बढ़ेंगे।

पुरानी प्रणाली में केंद्र अपनी राशि भेज देता था, जो लंबे समय तक SNA में पड़ी रहती थी और उपयोगिता प्रमाणपत्र (UC) भी समय पर नहीं भेजे जाते थे। इससे रकम के दूसरे मद में इस्तेमाल होने की आशंका रहती थी। नई प्रणाली इसी समस्या को खत्म करती है।

SNA में पड़ी राशि (2425.41 करोड़) – विभागवार सूची

विभागराशि (₹ करोड़)
कृषि, पशुपालन, सहकारिता33.88
खाद्य आपूर्ति0.39
वन एवं पर्यावरण1.52
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण21.26
उच्च शिक्षा24.43
गृह एवं कारा14.35
भवन निर्माण1.33
पेयजल एवं स्वच्छता369.09
नगर विकास605.07
श्रम एवं नियोजन7.93
ग्रामीण कार्य104.69
ग्रामीण विकास24.11
कल्याण विभाग336.96
https://samacharpost.live/2025/11/jamshedpur-ulidih-20-lakh-jewellery-theft-near-police-station/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment