मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में राज्यसभा सीट को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने पेश की दावेदारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। के. राजू ने साफ कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट पर अपनी दावेदारी पेश करेगी। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर जल्द ही गठबंधन सहयोगियों झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं से बातचीत की जाएगी। राजू का यह बयान प्रदेश मुख्यालय में जिला अध्यक्षों के साथ हुई बैठक के बाद सामने आया। फिलहाल खाली हो रही दोनों सीटों पर JMM की दावेदारी मानी जा रही है, ऐसे में कांग्रेस का रुख गठबंधन की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है।

संगठन में बड़े बदलाव का ऐलान

कांग्रेस प्रभारी ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई बदलावों की घोषणा की। हर उपाध्यक्ष को एक विधानसभा की जिम्मेदारी दी जाएगी, महासचिव स्तर के नेताओं को जिले की बजाय प्रखंड स्तर पर काम करना होगा, संगठन में “ड्राइंग रूम पॉलिटिक्स” खत्म कर जमीनी काम पर जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड में 150 एसआई को प्रमोशन से पहले ट्रेनिंग, 4 मई से हजारीबाग पुलिस अकादमी में शुरुआत

नए नेतृत्व को आगे लाने पर फोकस

के. राजू ने कहा कि पिछले वर्षों में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्गों से नेतृत्व विकसित करने में कमी रही है। अब पार्टी इन वर्गों से नए चेहरों को आगे लाने पर जोर देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेताओं को मैदान में उतरकर काम करना होगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस, JMM और RJD के बीच बातचीत का क्या नतीजा निकलता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। यह मुद्दा आने वाले दिनों में झारखंड की गठबंधन राजनीति की बड़ी परीक्षा बन सकता है।

https://samacharpost.live/2026/04/jharkhand-police-150-si-promotion-training-jharkhand-police-academy-4-may/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment