मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज, प्रदीप बलमुचू ने सीट बंटवारे पर जल्द फैसले की मांग की

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में राज्यसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य की दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर अब महागठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच प्रदीप बलमुचू ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि झामुमो को बिना देरी किए सीट बंटवारे पर फैसला कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लॉन्च की JH-SAY योजना, अति गरीब परिवारों को मिलेगा नया सहारा

“एक सीट पर कांग्रेस का स्वाभाविक दावा”

प्रदीप बलमुचू ने कहा कि राज्यसभा की दो सीटों में से एक सीट कांग्रेस को मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन में कांग्रेस की भूमिका और राज्यसभा में पार्टी की मौजूदगी को देखते हुए यह उसका स्वाभाविक अधिकार बनता है। बलमुचू ने कहा कि अब “किंतु-परंतु” की राजनीति से बचना चाहिए और स्पष्ट फैसला लिया जाना चाहिए। पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि यदि सीट शेयरिंग को लेकर ज्यादा देर होती है, तो राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे यह संदेश जा सकता है कि गठबंधन के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है। इसलिए गठबंधन को मजबूत बनाए रखने के लिए जल्द निर्णय लेना जरूरी है।

JMM नेतृत्व की दिलाई याद

प्रदीप बलमुचू ने यह भी कहा कि झारखंड में महागठबंधन का नेतृत्व JMM कर रहा है, इसलिए बड़ी पार्टी होने के नाते उसे सहयोगी दलों की चिंता भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में कांग्रेस को मजबूत करना पूरे गठबंधन के हित में होगा। ऐसे में JMM को सकारात्मक सोच के साथ कांग्रेस के पक्ष में फैसला लेना चाहिए।

राज्यसभा चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल

चुनाव आयोग द्वारा राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब सभी दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उम्मीदवारों और सीट शेयरिंग को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होंगी।

https://samacharpost.live/2026/05/jh-say-scheme-launched-by-deepika-pandey-singh-jharkhand-inclusive-livelihood-plan/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment