मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में अगले 4 दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 4 जुलाई को राज्य के सभी 24 जिलों में गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 6 जुलाई से 8 जुलाई तक येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार, 4 जुलाई को झारखंड के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और बिजली गिर सकती है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी है।

6 से 8 जुलाई तक रहेगा येलो अलर्ट

6 जुलाई से 8 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है। 5 जुलाई लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 6 जुलाई हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, चतरा और रांची में भारी वर्षा के साथ तेज हवा और वज्रपात का अनुमान है। 7 जुलाई खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

जून में सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में मेदिनीनगर में 54.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बोकारो थर्मल में 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री, चाईबासा का 33.8 डिग्री और जमशेदपुर का 33 डिग्री सेल्सियस रहा। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 12 जून को झारखंड पहुंचा था और 30 जून तक पूरे राज्य में सक्रिय हो गया। इसके बावजूद जून महीने में राज्य में सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment