मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड : 35 हजार सरकारी स्कूलों में आज से पीटीएम, सांसद-मंत्री भी रहेंगे मौजूद

--Advertisment--

  • 8 से 13 सितंबर तक आयोजित होंगे माता-पिता-शिक्षक संवाद, बच्चों की शिक्षा पर चर्चा

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड सरकार ने बच्चों की शिक्षा में सुधार और अभिभावक सहभागिता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार से राज्य के 35 हजार सरकारी स्कूलों में पीटीएम (पैरेंट्स टीचर मीट) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 8 सितंबर से 13 सितंबर तक चलेगा।

सांसद, मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी भी होंगे उपस्थित

इस वर्ष पहली बार पीटीएम में सांसद, मंत्री, विधायक और जिला के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शिक्षक और अभिभावक छात्र-छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति, सीखने के स्तर, खेलकूद, परीक्षाफल, स्वच्छता, पुस्तकालय, पाठ्येतर गतिविधियां और स्कूल परिसरों के बेहतर उपयोग पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें :रांची में पूजा पंडालों के लिए वैध बिजली कनेक्शन अनिवार्य

शिक्षा का उद्देश्य और स्थानीय सहभागिता

झारखंड सरकार की प्राथमिकता है कि निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 और समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत 6–18 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित हो और उनकी 12वीं तक की शिक्षा पूरी हो।

स्कूलों में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी और स्थानीय समुदाय के साथ निरंतर संवाद से विद्यालय संचालन और शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी।

स्कूली शिक्षा विभाग की पहल

इस पहल को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तहत संचालित किया जा रहा है। आठ से 13 सितंबर तक द्वितीय वार्षिक शिक्षक- अभिभावक बैठक कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई और स्कूल गतिविधियों में सीधे शामिल करना है।

https://samacharpost.live/2025/09/ranchi-durga-puja-electric-connection-mandatory/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment