मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भीषण गर्मी में बिजली संकट पर भड़के संजय सेठ, बोले- जनता परेशान, सरकार बेखबर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :संजय सेठ ने झारखंड में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजधानी रांची सहित कई जिलों में अघोषित बिजली कटौती से लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और अब इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें :रांची में तीन इंस्पेक्टरों का तबादला, प्रकाश रजक बने बरियातू थाना प्रभारी

“जनता परेशान, सरकार बेखबर” : संजय सेठ

संजय सेठ ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रांची में लोग 8 से 10 घंटे तक बिजली कटौती झेलने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार को जनता की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बिजली और पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है और सरकार हालात सुधारने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है। यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जनता का आक्रोश और बढ़ सकता है।

गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी

राजधानी रांची में पिछले कुछ दिनों से लगातार बिजली कटौती हो रही है। कई इलाकों में दिन और रात दोनों समय बिजली बाधित रहने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। पंखे, कूलर और एसी बंद रहने से लोग रातभर चैन से सो नहीं पा रहे हैं। बिजली संकट का असर पानी सप्लाई पर भी पड़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। भीषण गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

बीजेपी पहले भी कर चुकी है प्रदर्शन

बिजली और पानी संकट को लेकर बीजेपी पहले भी राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चुकी है। हाल ही में रांची में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “मटकी फोड़” प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई थी। इस प्रदर्शन में संजय सेठ समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-police-inspector-transfer-prakash-rajak-bariatu-thana-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment