मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड पुलिस सेवा में बड़ा फेरबदल, 9 डीएसपी को IPS रैंक में प्रोन्नति

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड पुलिस सेवा में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। राज्य के नौ सीनियर डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति प्रदान की गई है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग जल्द ही इसका औपचारिक आदेश जारी करेगा। मिली जानकारी के अनुसार जिन अधिकारियों को सीधी प्रोन्नति दी गई है, उनमें श्रीराम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार (एक) के नाम शामिल हैं। इसके अलावा जेपीएससी के दूसरे बैच के राधाकृष्ण किशोर, मुकेश महतो और शुवेंदु को कंडिशनल प्रोन्नति दी गई है।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर फायरिंग मामला: 6 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

एसपी रैंक के अधिकारियों की संख्या बढ़कर 80 होगी

वर्तमान में झारखंड में 2012 से 2021 बैच तक के 71 आईपीएस अधिकारी एसपी रैंक पर तैनात हैं, जिनमें से 10 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। नौ सीनियर डीएसपी को आईपीएस में प्रोन्नति मिलने के बाद राज्य में एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारियों की संख्या बढ़कर 80 हो जाएगी।

जनवरी 2026 में चार अधिकारियों को डीआईजी रैंक में प्रमोशन

जानकारी के अनुसार, जनवरी 2026 में 2012 बैच के चार आईपीएस अधिकारी डीआईजी पद पर पदोन्नत हो जाएंगे। इसके बाद एसपी रैंक के अधिकारियों की संख्या घटकर 76 रह जाएगी।

कुल 16 आईपीएस अधिकारियों की होगी पदोन्नति

राज्य में विभिन्न स्तरों पर जल्द ही कुल 16 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इनमें एडीजी, आईजी, डीआईजी और सेलेक्शन ग्रेड एसपी सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/jamshedpur-jugsalai-firing-accused-arrested-six-hours/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment