झारखंड में ‘हेल्थ गारंटी’ की तैयारी, जन्म लेते ही बनेगा बच्चों का हेल्थ कार्ड

Rupa Kumari | April 8, 2026 | 12:44 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। राज्य में जन्म लेने वाले हर बच्चे का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। यह घोषणा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की।

‘स्वास्थ्य गारंटी कार्ड’ जल्द लागू

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में जल्द ही ‘स्वास्थ्य गारंटी कार्ड’ लागू किया जाएगा। इसके तहत जन्म लेते ही बच्चों का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा, जिससे उन्हें भविष्य में इलाज की बेहतर और सुलभ सुविधा मिल सकेगी। योजना का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी देना है।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में ‘सफेद सोना’ की तलाश, लिथियम भंडार की संभावना; GSI ने की ड्रिलिंग

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी

मंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं 1200 स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति, 7500 एएनएम और जीएनएम की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 247 नई एडवांस एंबुलेंस की खरीद सभी नागरिकों को बेहतर इलाज की सुविधा लागू किया जाएगा।

एनक्वास रैंकिंग में झारखंड तीसरे स्थान पर

कार्यक्रम में बताया गया कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) रैंकिंग में झारखंड ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि ‘हेल्थ गारंटी कार्ड’ लागू होने से राज्य के लोगों को समय पर इलाज मिलेगा और बच्चों की स्वास्थ्य निगरानी भी बेहतर तरीके से हो सकेगी।

Share this news

संबंधित खबरें