मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सड़क हादसे में 4 साल की बच्ची की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क किया जाम

--Advertisment--

  • इलाज के दौरान दम तोड़ गई मासूम

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ :झारखंड के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कालाझोर के पास 22 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में घायल हुई चार साल की बच्ची सीमा मुर्मू की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची का इलाज पश्चिम बंगाल के जंगीपुर स्थित बासमती अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार देर रात उसने दम तोड़ दिया, जिसके बाद शुक्रवार सुबह शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

दुख और गुस्से से भरे ग्रामीणों ने लिट्टीपाड़ा–अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर सूरजबेड़ा के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतका के परिवार को मुआवजा दिया जाए और दुर्घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाए ताकि आगे ऐसे हादसे न हों। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय मुखिया और बीडीओ के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद बीडीओ के आदेश पर परिजन को तत्काल 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई और जल्द स्पीड ब्रेकर लगाने का आश्वासन दिया गया। करीब ढाई घंटे तक चले जाम के बाद शाम चार बजे सड़क को खाली कराया गया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें :मलेशिया दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एडीएमएम-प्लस बैठक में शामिल होंगे

22 अक्टूबर को हुआ था हादसा

गौरतलब है कि 22 अक्टूबर की रात सूरजबेड़ा गांव निवासी मिकाइल मुर्मू, उनकी पत्नी साजोनि बास्की और बेटी सीमा मुर्मू अमड़ापाड़ा के पाडेरकोला हटिया से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक, जिसे पश्चिम बंगाल निवासी अली हमीम चला रहा था, से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें लिट्टीपाड़ा अस्पताल लाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/rajnath-singh-malaysia-visit-admm-plus-meeting-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment