झारखंड शराब घोटाले की जांच में नया मोड़, ACB ने रामगढ़ DC को किया तलब

Meenu | November 17, 2025 | 01:13 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड शराब घोटाले मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस जांच के तहत एसीबी ने तत्कालीन उत्पाद आयुक्त और वर्तमान में रामगढ़ डीसी पदस्थ फैज अकरम को सोमवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। इससे पहले एसीबी ने इस मामले में आईएएस मुकेश कुमार और मनोज कुमार से पूछताछ की थी।

यह भी पढ़ें :रांची-टाटा रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

विनय चौबे सहित 13 पर नामजद FIR

झारखंड में हुए शराब घोटाले के मामले में एसीबी ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। इस केस में पहली गिरफ्तारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे की हुई थी। एसीबी की FIR में कहा गया है कि दो प्लेसमेंट एजेंसियों की फर्जी बैंक गारंटी की अधिकारियों ने जांच नहीं की, जिसके चलते 38.44 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ।

फर्जी बैंक गारंटी पर कार्रवाई नहीं

बैंक गारंटी के संबंध में संबंधित बैंक के प्रबंधक ने बताया कि यह बैंक गारंटी न तो बैंक द्वारा जारी की गई थी और न ही इसके लेटर हेड या सिग्नेचर बैंक से संबंधित थे। इसके बावजूद इन प्लेसमेंट एजेंसियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बकाया राशि और देनदारी

नियमानुसार रिकवरी नहीं होने पर मेसर्स विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड पर मार्च 2025 तक 12 करोड़ 98 लाख 18 हजार 405 रुपए और मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्यूरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर मार्च 2025 तक 25 करोड़ 46 लाख 66 हजार 313 रुपए की देनदारी दर्ज की गई है।

Share this news

संबंधित खबरें