वीर सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में छाया शोक, रो पड़े पूर्व सीएम चंपाई सोरेन

Rupa Kumari | February 26, 2026 | 05:21 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला-खरसावां : जिले के जिलिंगगोरा गांव में गुरुवार को मातम का माहौल गहरा गया, जब वीर सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पहुंचा। जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) से शव को गांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इस दौरान बेहद भावुक नजर आए। अपने पोते के निधन से वे गहरे सदमे में दिखे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

जनप्रतिनिधियों का तांता

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद जोबा मांझी मौके पर पहुंचीं और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि, समर्थक और ग्रामीण लगातार गांव पहुंच रहे हैं। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग कतारबद्ध दिखे।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में गूंजा जमीन के अवैध हस्तांतरण का मुद्दा, सरकार ने मंगाई रिपोर्ट

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की है। शोक स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और विधि-विधान के अनुसार संपन्न हो सके।

आज ही होगा अंतिम संस्कार

परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, वीर सोरेन का अंतिम संस्कार आज ही पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा। जिलिंगगोरा गांव में फिलहाल मातमी सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है।

Share this news

संबंधित खबरें