मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार मुलाकात, ‘संवाद से विश्वास’ पुस्तिका भेंट की

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को लोकभवन, झारखंड द्वारा प्रकाशित विशेष पुस्तिका ‘संवाद से विश्वास’ की एक प्रति भेंट की। यह पुस्तिका राज्यपाल के पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में शुरू की गई प्रमुख पहलों, विकास कार्यों और महत्वपूर्ण गतिविधियों का समग्र दस्तावेज मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों के बीच बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे तेजस्वी यादव, सावन की पहली सोमवारी पर किया जलाभिषेक

विभिन्न समसामयिक और विकासात्मक विषयों पर हुई चर्चा

राजभवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक और विकासात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

उपराष्ट्रपति ने कार्यों की सराहना की

मुलाकात के दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने झारखंड के विकास और राज्य की जनता के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment