मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में बड़ा फैसला, 168 आरोपियों को मिली जमानत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची में चर्चित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए 168 आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई है। कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया गया। जानकारी के अनुसार, मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 160 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल थे। जांच एजेंसियों का दावा था कि इनका संबंध एक संगठित पेपर लीक गिरोह से था।

यह भी पढ़ें :झारखंड के 8 खिलाड़ी पहनेंगे टीम इंडिया की जर्सी, महिला टीम में 6 खिलाड़ियों का चयन

ऐसे हुआ था पेपर लीक का खुलासा

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्न और उत्तर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके बाद कई जगहों पर छापेमारी की गई और बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि अभ्यर्थियों से पैसे लेकर परीक्षा पास कराने का दावा किया जा रहा था।

लाखों रुपये वसूलने का आरोप

पुलिस जांच के अनुसार इस पूरे नेटवर्क में कई एजेंट सक्रिय थे, जो प्रति अभ्यर्थी लाखों रुपये लेकर पेपर और उत्तर उपलब्ध कराने का वादा करते थे। जांच के दौरान 10 से 15 लाख रुपये तक की वसूली की बात भी सामने आई थी।

जमानत के बाद मामले में नया मोड़

168 आरोपियों को जमानत मिलने के बाद इस केस में नया मोड़ आ गया है। हालांकि जांच एजेंसियों की कार्रवाई अभी जारी है और मामले में आगे भी कानूनी प्रक्रिया चलती रहेगी।

https://samacharpost.live/2026/05/jharkhand-8-players-selected-indian-hockey-team-australia-series/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment