मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामला: बीएड परीक्षा देकर आरोपी उतम कुमार ने किया सरेंडर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड के चर्चित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी उतम कुमार ने रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत में पेश होने के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में सरेंडर किया। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

बीएड परीक्षा के लिए मिली थी अस्थायी बेल

बताया जा रहा है कि उतम कुमार को हाल ही में बीएड परीक्षा में शामिल होने के लिए अदालत से प्रोविजनल बेल मिली थी। इसी अनुमति के आधार पर वह नालंदा स्थित पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने गया था। सूत्रों के मुताबिक, अदालत ने उसे केवल परीक्षा में शामिल होने के उद्देश्य से अस्थायी राहत दी थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद उसने कोर्ट में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: लातेहार में आंधी-तूफान बना काल, घर पर पेड़ गिरने से महिला की मौत

11 अप्रैल को हुई थी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला राज्य के चर्चित भर्ती घोटालों में शामिल है। बीते 11 अप्रैल को तमाड़ पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रड़गांव इलाके से 166 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें बड़ी संख्या में परीक्षा अभ्यर्थी शामिल थे। पुलिस ने दावा किया था कि मौके से अंतरराज्यीय पेपर लीक और सॉल्वर गैंग से जुड़े पांच एजेंटों को भी पकड़ा गया था। जांच में यह बात भी सामने आई थी कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को कथित तौर पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और उत्तर याद कराने की तैयारी की जा रही थी।

158 आरोपियों को मिल चुकी है जमानत

मामले में अब तक 158 आरोपियों को अदालत से जमानत मिल चुकी है। हालांकि कुछ आरोपी अब भी न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/05/latehar-storm-tree-fell-on-house-woman-death-balumath-barwatola/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment