मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई: तीन दिनों में 1297 लोग पकड़े गए

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने राज्य भर में बिजली चोरी के खिलाफ कड़ा अभियान शुरू किया है। एपीटी टीम द्वारा गठित 119 टीमों ने तीन दिनों तक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान रांची समेत राज्य के 17 सर्किलों में कुल 8893 उपभोक्ताओं के यहां रेड डाली गई, जिसमें 1297 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए।

कार्रवाई के जिलेवार आंकड़े

  • गिरिडीह: 1303 छापेमारी, 101 एफआईआर दर्ज
  • रांची: 961 उपभोक्ताओं की जांच, 94 एफआईआर
  • डलटनगंज: 125 एफआईआर सबसे अधिक
  • कोडरमा: 208 रेड, 44 एफआईआर सबसे कम

यह भी पढ़ें : झारखंड में बदला मौसम का मिजाज: लातेहार में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज

शिकायत से शुरू हुई जांच

रांची के हेसाग स्थित लोकमाला रेजिंसी अपार्टमेंट के निवासी और रिटायर्ड सैनिक रौशन कुमार झा ने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर बिजली चोरी की शिकायत की। उनके अनुसार, बी-ब्लॉक में 18 फ्लैट हैं, लेकिन सिर्फ 17 मीटर लगे हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि कोई उपभोक्ता बिजली चोरी कर रहा है या मीटर में गड़बड़ी है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।

बिजली चोरी की सूचना के लिए हेल्पलाइन

बिजली विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं बिजली चोरी की जानकारी मिले, तो तुरंत 9431135515 पर सूचित करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

https://samacharpost.live/2025/10/jharkhand-weather-update-ranchi-latehar-palamu/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment