मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में कड़ाके की ठंड; कई जिलों में शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर–पश्चिम से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण राज्य के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। सबसे अधिक गिरावट गुमला में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने रांची समेत 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ के अनुसूचित आवासीय विद्यालय में छात्रों का गंभीर आरोप: खराब भोजन और दुर्व्यवहार की शिकायतें बढ़ीं

रांची में गलन बढ़ी, कई शहरों का पारा नीचे

राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि कांके में यह और नीचे जाकर 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जमशेदपुर का तापमान 9.6 डिग्री, खूंटी में 5 डिग्री, बोकारो में 8.2 डिग्री और डालटनगंज में 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह और देर रात खुले क्षेत्रों में गलन इतनी तेज है कि निकलना मुश्किल हो गया है।

अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और कड़ाके की ठंड से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। 13 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है।

https://samacharpost.live/2025/12/pakur-sc-residential-school-students-allege-poor-food-and-misbehavior/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment