मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बजट सत्र Day-2: पहली पाली में प्रश्नकाल, दूसरी में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू हो चुका है और गुरुवार को इसका दूसरा दिन है। यह सत्र 19 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 17 कार्यदिवस निर्धारित हैं। इस दौरान बजट के साथ राज्य की योजनाओं, नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें :झारखंड में मौसम की आंख-मिचौली: दोपहर में तपिश, शाम को ठंडक का एहसास

पहली पाली में प्रश्नकाल, दूसरी में धन्यवाद प्रस्ताव

दूसरे दिन सदन की पहली पाली में प्रश्नकाल आयोजित होगा, जिसमें विधायक अल्पसूचित और तारांकित प्रश्न उठाएंगे और संबंधित विभागों के मंत्री जवाब देंगे। साथ ही शून्यकाल के दौरान सदस्य तत्काल जनहित के मुद्दे भी उठा सकेंगे। दूसरी पाली में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा और उस पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही इस बहस में अपनी बात मजबूती से रखेंगे।

पहले दिन सभापतियों का मनोनयन, समिति का गठन

सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सभापतियों का मनोनयन किया और कार्यमंत्रणा समिति का गठन किया। सभापतियों में स्टीफन मरांडी, सीपी सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह और नीरा यादव को जिम्मेदारी दी गई। कार्य-मंत्रणा समिति में अध्यक्ष के रूप में स्पीकर स्वयं रहेंगे। सदस्यों में हेमंत सोरेन, राधाकृष्ण किशोर, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, निरल पूर्ति और अरूप चटर्जी शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में दीपक बिरूआ, मथुरा प्रसाद महतो, नवीन जायसवाल, सरयू राय, सुरेश पासवान, जनार्दन पासवान, बसंत सोरेन, कल्पना सोरेन, निर्मल महतो और जयराम महतो के नाम शामिल हैं।

लोकतंत्र की ताकत सार्थक संवाद में

अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने शुरुआती संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत सार्थक संवाद में होती है। उन्होंने सदस्यों से अपेक्षा जताई कि बहस और आलोचना के दौरान सदन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखें। उनके अनुसार बजट सत्र केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि राज्य के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण मंच है।

24 फरवरी को पेश होगा वार्षिक बजट

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। वहीं 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सदन में रखा जाएगा। इस दौरान विधायकों को अनुदान मांगों पर चर्चा, कटौती प्रस्ताव और नीतिगत सुझाव रखने का अवसर मिलेगा।

निकाय चुनाव के कारण बदला कार्यक्रम

राज्य में नगर निकाय चुनाव के तहत 23 फरवरी को मतदान होना है। इसी कारण उस दिन की सदन कार्यवाही स्थगित कर दी गई है और इसे 21 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया, जिसमें स्पीकर रबींद्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

https://samacharpost.live/2026/02/jharkhand-weather-update-temperature-change/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment