मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में बजट सत्र से पहले हलचल तेज, सीएम ने सत्ताधारी विधायकों की बुलाई अहम बैठक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड में बजट सत्र शुरू होने से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री आवास से मिली जानकारी के अनुसार 18 फरवरी से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर सरकार अलर्ट मोड में है। इसी तैयारी के तहत मुख्यमंत्री ने सत्ताधारी दलों के विधायकों की अहम बैठक बुलाई है।

यह भी पढ़ें :पुंदाग रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी बैठक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक मंगलवार शाम 4 बजे एटीआई में आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि बैठक में बजट सत्र के दौरान सरकार की रणनीति, विपक्ष के संभावित सवालों और सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।

सत्ताधारी गठबंधन के विधायक होंगे शामिल

बैठक में सत्ताधारी गठबंधन के प्रमुख दलों के विधायक शामिल होंगे। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। गठबंधन सरकार का प्रयास है कि बजट सत्र के दौरान सदन में एकजुटता और मजबूती के साथ अपनी बात रखी जाए।

https://samacharpost.live/2026/02/pundag-railway-track-unknown-body-found-police-investigation-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment