मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बजट सत्र की शुरुआत शोक प्रस्ताव से, सीएम ने शहीदों और दिवंगत हस्तियों को दी श्रद्धांजलि

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत भावुक माहौल में हुई। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देशभर में दिवंगत हुई प्रमुख हस्तियों, शहीदों और हालिया हादसों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ा गया और सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान प्रकट किया।

यह भी पढ़ें :बाबूलाल पर स्वास्थ्य मंत्री का तंज: उन्हें हल्के में लेता हूं, उनका काम सिर्फ ट्वीट करना

दिवंगत हस्तियों को नमन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कई प्रमुख व्यक्तित्वों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इनमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी, कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक, चंदनकियारी के पूर्व विधायक गौड़ सृजन, शहीद हारुण टोप्णो, साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल, पर्यावरणविद् माधव गाडगिल, शिल्पकार रामस्वीकार जी, प्रो. बीपी शरण, रामनंदन सिंह खरवार, वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली, बंधु सेन, लोक गायक संजय तिवारी और झारखंड आंदोलनकारी दुर्ग गड़ाईत शामिल रहे।

हादसों में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना

मुख्यमंत्री ने हाल के बड़े हादसों में मृतकों को भी श्रद्धांजलि दी। गोवा में हुए हादसे में 25 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर के डोडा में सैन्य वाहन दुर्घटना में 10 जवानों के शहीद होने, हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे में 14 लोगों की जान जाने, उत्तराखंड के अल्मोड़ा बस दुर्घटना में 7 यात्रियों की मौत और लातेहार बस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु पर सदन ने शोक व्यक्त किया।

योगदान रहेगा अविस्मरणीय- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत व्यक्तियों का समाज और देश के प्रति योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि के साथ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई और पूरे सदन ने एकजुट होकर संवेदना व्यक्त की।

https://samacharpost.live/2026/02/jharkhand-health-minister-irfan-ansari-taunt-on-babulal-marandi-ambulance-controversy/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment