मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सीएम हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी समेत कई नेता रहे मौजूद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड विधानसभा की छठी सभा का पांचवां बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। सत्र के सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए।

प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी

बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया। सभी दलों के प्रतिनिधियों ने सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर विचार-विमर्श किया।

यह भी पढ़ें :CNT एक्ट की अवहेलना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, आदिवासी जमीन कब्ज़े का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने मांगा सहयोग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बजट सत्र राज्य के लिए महत्वपूर्ण है और इसके सफल संचालन के लिए सभी दलों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सदन में जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने भी सभी दलों से सदन की गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए कार्यवाही में सहयोग करने की अपील की।

अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

आगामी सत्र के दौरान राज्य की वित्तीय स्थिति, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह सत्र बजट पारित करने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर विमर्श का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

https://samacharpost.live/2026/02/cnt-act-violation-babulal-marandi-tribal-land-issue-jharkhand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment