मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड बजट 2026-27: आज दोपहर 12 बजे सदन में पेश होगा 1.59 लाख करोड़ का संभावित बजट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आज दोपहर 12 बजे विधानसभा में पेश करेगी। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर लगातार दूसरी बार बजट पेश करेंगे। माना जा रहा है कि इस बार बजट का आकार करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट हो सकता है।

1 लाख करोड़ से ज्यादा का योजना बजट संभव

सूत्रों के अनुसार, कुल बजट में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि योजना मद में रखी जा सकती है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1.45 लाख 400 करोड़ रुपये का मूल बजट पेश किया गया था, जिसमें से 91,741.53 करोड़ रुपये योजना मद में थे। इनमें 17,073.61 करोड़ रुपये केंद्रीय योजनाओं के लिए निर्धारित थे। इस बार भी बजट घाटे का रहने की संभावना है, लेकिन राहत की बात यह है कि सरकार नए टैक्स लगाने से परहेज कर सकती है।

सामाजिक क्षेत्र पर रहेगा फोकस

सरकार का जोर इस बार सामाजिक क्षेत्र पर रहने की उम्मीद है। महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग को सर्वाधिक आवंटन मिल सकता है। स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास योजनाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार इस बार मूल बजट के साथ-साथ आउटकम बजट, जेंडर बजट और बाल बजट भी पेश करने की तैयारी में है। पिछले साल 13 विभागों के लिए आउटकम बजट पेश हुआ था, इस बार इसकी संख्या बढ़ सकती है। करीब 200 योजनाओं को शामिल करते हुए कुल बजट का लगभग 60% खर्च प्रस्तावित हो सकता है। जेंडर बजट में महिला केंद्रित योजनाओं के लिए 33% तक प्रावधान संभव है। 17 विभागों की 25 से अधिक योजनाएं इसमें शामिल की जा सकती हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, वन एवं पर्यावरण, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति और तकनीकी व उच्च शिक्षा विभागों के लिए अहम घोषणाएं संभावित हैं।

बड़ी घोषणाओं की संभावना

बजट में कई बड़ी योजनाओं का ऐलान हो सकता है। चतरा में भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव। सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब और कैंसर जांच के लिए PET स्कैन सेंटर। जिला अस्पतालों में CT स्कैन और मेमोग्राफी सुविधा। रांची में 20 एमटी क्षमता का मिल्क पाउडर उत्पादन केंद्र और अत्याधुनिक लैब की स्थापना।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी जोर

करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से बटन तालाब परिसर में फिशरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस। राजधानी में ट्रैफिक सुधार के लिए करमटोली से साइंस सिटी, हरमू से डिबडीह और सहजानंद चौक से कांके रोड तक फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा संभव।

सबकी नजर बजट पर

सरकार ने बजट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब आम जनता, किसानों, महिलाओं और युवाओं को इस बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। अगर अनुमान सही साबित होते हैं, तो यह बजट आकार और योजनाओं के लिहाज से झारखंड के अब तक के सबसे अहम बजटों में शामिल हो सकता है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment