मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बार काउंसिल चुनाव की मतगणना पूरी, अब रिजल्ट नोटिफिकेशन का इंतजार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 23 पदों के लिए हुई मतगणना पूरी हो चुकी है और अब विजयी उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह तक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने 23 विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए संबंधित फाइल विधि विभाग को भेज दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी मानी जाएगी।

यह भी पढ़ें :आंधी-बारिश बनी काल: गढ़वा में बकरी चराने गई महिला की वज्रपात से मौत

महेश तिवारी मामले से अटका था चुनाव

बार काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया में देरी की सबसे बड़ी वजह उम्मीदवार महेश तिवारी से जुड़ा मामला बना। जानकारी के अनुसार, एक महिला वकील से दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। यह फैसला उस समय आया जब मतगणना चल रही थी और महेश तिवारी जीत के लिए जरूरी मत हासिल कर चुके थे। सजा की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित महिला वकील ने बार काउंसिल में शिकायत दर्ज कराई।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने रद्द की उम्मीदवारी

शिकायत मिलने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने महेश तिवारी की उम्मीदवारी रद्द करने का फैसला लिया। इसके बाद प्रयाग महतो को निर्वाचित घोषित किया गया। हालांकि महेश तिवारी ने इस फैसले को चुनौती देते हुए उच्च स्तरीय कमेटी में याचिका दायर की। मामले की सुनवाई के बाद कमेटी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के फैसले को सही ठहराया और चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।

अब जिला बार संघों को भेजी जाएगी सूची

बार काउंसिल नियमों के अनुसार अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। इसके बाद सभी जिला बार संघों को निर्वाचित सदस्यों की सूची भेजी जाएगी। इस बार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया है। पांच सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इसके अलावा दो महिला सदस्यों का चयन मनोनयन के जरिए किया जाएगा। कानूनी गलियारों में अब आधिकारिक अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। नोटिफिकेशन जारी होते ही नई बार काउंसिल टीम औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल सकेगी।

https://samacharpost.live/2026/05/garhwa-woman-dies-due-to-lightning-strike-while-grazing-goats/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment