झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, सीएम हेमंत सोरेन ने स्पीकर रविंद्र नाथ महतो का किया स्वागत

Rupa Kumari | December 5, 2025 | 12:53 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज हुई। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से मुलाकात की और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सोरेन ने अध्यक्ष महतो के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से राज्य की राजनीति और विधानसभा की कार्यप्रणाली और भी मजबूत होगी। शीतकालीन सत्र में राज्य के विकास योजनाओं, सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों और विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर गंभीर और रचनात्मक चर्चा की उम्मीद जताई जा रही है। सत्र के चलते कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों और प्रस्तावों पर भी विचार हो सकता है।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल से ब्रिगेडियर निरंजन ने की भेंट, लगाया ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ का बैज

Share this news

संबंधित खबरें