मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड विधानसभा में थैलेसीमिया मरीजों के आंकड़ों पर हंगामा, प्रदीप यादव व इरफान अंसारी आमने-सामने

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीच थैलेसीमिया और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के मुद्दे पर तीखी नोकझोंक हुई। मामला इतना बढ़ गया कि स्पीकर रवींद्र नाथ महतो को हस्तक्षेप करना पड़ा।

थैलेसीमिया मरीजों का आंकड़ा नहीं, मंत्री असमंजस में

प्रदीप यादव ने राज्य में थैलेसीमिया मरीजों की संख्या, बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा और सरकारी सहायता के बारे में सवाल पूछे। जवाब देते समय मंत्री इरफान अंसारी ने स्वीकार किया कि सरकार के पास थैलेसीमिया मरीजों का कोई अपडेटेड डेटा उपलब्ध नहीं है। इस पर भाजपा विधायकों ने सदन में “सेम-सेम” कहते हुए हल्ला मचाया।

यह भी पढ़ें: झारखंड अंडर-14 फुटबॉल टीम ने मुख्यमंत्री से भेंट की, राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर बधाई

मुफ्त रक्त और आर्थिक सहायता पर सवाल

प्रदीप यादव ने पूछा कि क्या राज्य में थैलेसीमिया मरीजों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है और क्या सरकार अन्य राज्यों की तरह इलाज के लिए 15–20 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने पर विचार करेगी। मंत्री इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

निजी अस्पतालों पर आरोप और सदन में नाराजगी

प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि ब्लड ट्रांसफ्यूजन के नाम पर एक अस्पताल ने मरीजों से पैसे वसूले हैं। मंत्री ने सफाई दी, लेकिन विधायक संतुष्ट नहीं हुए। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने भी निजी अस्पतालों के पैसे वसूलने का मामला उठाया, लेकिन मंत्री जवाब देने के बजाय उदाहरण गिनाने लगे, जिससे सदन में नाराजगी बढ़ी।

स्पीकर ने समाधान सुझाया

अंततः स्पीकर ने प्रदीप यादव से कहा कि वे मंत्री के चैंबर में जाकर विस्तृत जवाब ले लें। सत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था और थैलेसीमिया मरीजों के मुद्दे पर गंभीर बहस हुई, लेकिन स्पष्ट जवाबों के अभाव में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ता गया।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-u14-football-team-meets-cm-hemant-soren/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment