हंगामे के बीच 8,399 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश, सोमवार तक स्थगित हुई विधानसभा

Rupa Kumari | August 7, 2026 | 12:57 PM IST
  • विपक्ष की नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही जारी रही, विभिन्न समितियों की रिपोर्ट भी पेश

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच राज्य सरकार ने 8,399 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। JPSC-JSSC सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरता रहा और सदन के भीतर नारेबाजी करता रहा। दोपहर 12:30 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही विपक्षी विधायक वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक ‘नौकरी दो, गद्दी छोड़ो’ जैसे नारे लगाते हुए भर्ती परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरते रहे।

हंगामे के बीच पेश हुआ अनुपूरक बजट

लगातार शोर-शराबे के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही जारी रखी। इस दौरान विभिन्न विधानसभा समितियों की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी गई। इसके बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वर्ष 2026-27 के लिए 8,399 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। अनुपूरक बजट पेश किए जाने के दौरान भी विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी जारी रही। हालांकि, सदन की निर्धारित कार्यवाही को बाधित किए बिना आगे बढ़ाया गया और आवश्यक सरकारी कामकाज पूरा किया गया।

यह भी पढ़ें : 14वीं JPSC की जगह 14वीं JSSC का बैनर पहन विधानसभा पहुंचीं BJP विधायक नीरा यादव, चर्चा में रहा मामला

सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित हुआ सदन

दिन की कार्यवाही पूरी होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की बैठक को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। उल्लेखनीय है कि मानसून सत्र के दौरान विपक्ष JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं, भर्ती प्रक्रिया और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है। आने वाले दिनों में इन मुद्दों पर सदन के भीतर और बाहर राजनीतिक टकराव तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Share this news

संबंधित खबरें