मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बजट सत्र का चौथा दिन आज, अनुपूरक बजट पर सदन में होगी बहस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन शनिवार को जारी है। आज प्रथम पाली में प्रश्नकाल आयोजित होगा, जबकि द्वितीय पाली में वित्तीय वर्ष 2025–26 के तीसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। सत्र को ध्यान में रखते हुए कार्मिक विभाग ने शनिवार को बंद रहने वाले सचिवालय और उससे संबद्ध कार्यालयों को खुले रखने का निर्देश जारी किया है।

यह भी पढ़ें :निकाय चुनाव से पहले वाहन व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

6450 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट

शुक्रवार को सदन में राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया था। इसमें कुल 6450 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। शनिवार को विस्तृत बहस के बाद बजट पारित किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

महिला एवं सामाजिक योजनाओं पर सबसे ज्यादा आवंटन

अनुपूरक बजट में सबसे अधिक 779 करोड़ रुपये महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को आवंटित किए गए हैं। इस राशि का उपयोग मंईयां सम्मान योजना के तहत भुगतान के लिए किया जाएगा। सरकार का कहना है कि अतिरिक्त बजटीय प्रावधान से विकास योजनाओं को गति मिलेगी और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

https://samacharpost.live/2026/02/ranchi-nikay-chunav-vehicle-arrangement-strict-action/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment