मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कार्यवाही की शुरुआत होगी, जिसमें सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। यह सत्र 19 फरवरी तक चलेगा और इसके लिए कुल 17 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। हालांकि 23 फरवरी को निकाय चुनाव के कारण उस दिन सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी, ताकि विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें।

24 फरवरी को पेश होगा बजट

सत्र का सबसे अहम दिन 24 फरवरी रहेगा, जब राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करेगी। इस बजट में विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :बजट सत्र से पहले तेज हुई सियासी हलचल, CM हेमंत सोरेन ने विधायकों संग बनाई रणनीति

स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों के विधायक दलों की बैठक बुलाई। इसमें मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, नेता प्रतिपक्ष समेत विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि निकाय चुनाव को लोकतंत्र का पर्व मानते हुए उस दिन सदन नहीं चलेगा और सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे। सत्र सुचारु रूप से संचालित हो, इसके लिए अध्यक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अलग से बैठक की। इसमें विभागों को निर्देश दिया गया कि सदन में पूछे जाने वाले प्रश्नों का समय पर जवाब दिया जाए और लंबित मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में गृह विभाग और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सत्ता पक्ष ने बनाई रणनीति

सत्र से पहले सत्ता पक्ष के विधायकों की अलग बैठक भी हुई। मुख्यमंत्री ने झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों से पूरी तैयारी के साथ सदन में आने को कहा और विपक्ष के सवालों का एकजुट होकर जवाब देने का निर्देश दिया। मंत्रियों को भी अपने विभागों की पूरी जानकारी के साथ उपस्थित रहने के लिए कहा गया। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी सत्र को लेकर रणनीति बनाई गई। कुल मिलाकर, बजट सत्र की शुरुआत के साथ राज्य की राजनीति में हलचल तेज रहने के आसार हैं। अब सभी की नजर 24 फरवरी को पेश होने वाले बजट और सदन में होने वाली बहस पर टिकी रहेगी।

https://samacharpost.live/2026/02/jharkhand-budget-session-cm-hemant-soren-strategy-meeting/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment