मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन शुरू, बाजार समितियों में कर्मचारियों की कमी पर उठा सवाल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राज्य विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन गुरुवार को शुरू हुआ। प्रश्नकाल के दौरान विधायक सरयू राय ने बाजार समितियों में कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि समितियों में स्टाफ की भारी कमी है, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस पर प्रभारी मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल उपलब्ध कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है और उनसे रेंटल वसूली का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर रिक्त पदों को भरने पर विचार किया जाएगा। सरयू राय ने सरकार से दोबारा सवाल किया कि क्या सरकार बाजार समितियों की गंभीरता को समझती है। इस पर सरकार की ओर से कहा गया कि समितियों को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :बजट सत्र Day-2: पहली पाली में प्रश्नकाल, दूसरी में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा

लोकतंत्र की ताकत सार्थक संवाद में : स्पीकर

सत्र के पहले दिन सदन अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा था कि लोकतंत्र की मजबूती सार्थक संवाद में निहित है। उन्होंने सदस्यों से सदन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखते हुए आलोचना और विमर्श में भाग लेने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2026 का बजट सत्र महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह केवल आय-व्यय का ब्योरा नहीं बल्कि राज्य के विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज है। सदस्यों को अनुदान मांगों पर चर्चा, कटौती प्रस्तावों की समीक्षा और नीतिगत सुझाव देने का अवसर मिलेगा।

बजट और अनुपूरक बजट की तारीखें तय

स्पीकर ने बताया कि सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा और कुल 17 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। वहीं 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।

नगर निकाय चुनाव के कारण बदली कार्यवाही

राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव को देखते हुए 23 फरवरी को प्रस्तावित सदन की कार्यवाही को बदलकर 21 फरवरी कर दिया गया है। यह निर्णय कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया, जिसमें स्पीकर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य सदस्य मौजूद थे।

https://samacharpost.live/2026/02/jharkhand-budget-session-day-2-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment