मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

विधानसभा में तंज और तीखी बहस: इरफान अंसारी बोले- “आपके क्षेत्र में किसान कम, नेता ज्यादा”

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन किसानों, धान खरीद और जन वितरण प्रणाली जैसे मुद्दों पर सदन में जोरदार बहस देखने को मिली। इस दौरान नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। विधायक अनंत प्रताप देव ने गढ़वा क्षेत्र में धान खरीद की धीमी प्रक्रिया पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अब तक 50 प्रतिशत से भी कम धान की खरीद हो पाई है और बायोमेट्रिक व्यवस्था भी सही तरीके से लागू नहीं है।

इरफान अंसारी का जवाब और तंज

इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि गढ़वा में लक्ष्य से अधिक धान की खरीद हुई है। दो लाख क्विंटल के लक्ष्य के मुकाबले 2.5 लाख क्विंटल धान खरीदा गया है और किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। इसी दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “आपके क्षेत्र में किसान कम और नेता ज्यादा हैं।” इस टिप्पणी पर सदन में हलचल भी देखी गई।

यह भी पढ़ें: हिरनपुर में गैस वितरण को लेकर हंगामा, KYC नियम पर भड़के उपभोक्ता

नए विधायकों को ट्रेनिंग की सलाह

इरफान अंसारी ने नए विधायकों को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कई नए सदस्य संसदीय प्रक्रिया से अनभिज्ञ हैं, इसलिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण देने की जरूरत है, ताकि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके।

पीडीएस व्यवस्था पर दी जानकारी

विधायक अमित यादव के सवाल पर मंत्री ने बताया कि पीडीएस दुकानदारों को प्रति किलो 1.5 रुपये कमीशन मिलता है, जबकि अन्य वस्तुओं पर 1 रुपये निर्धारित है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन लागू करने की योजना है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

मुआवजा मामले की जांच के निर्देश

वहीं विधायक मथुरा महतो द्वारा उठाए गए मुआवजा विवाद के मामले पर मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी तरह की गड़बड़ी पाई गई, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बहस में दिखी राजनीति और जनहित

सत्र के अंतिम दिन की इस बहस में जहां जनहित के मुद्दे प्रमुख रहे, वहीं नेताओं के बीच तंज और तीखी टिप्पणियों ने राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया।

https://samacharpost.live/2026/03/pakur-gas-agency-kyc-issue-consumers-protest-hiranpur/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment