मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड विधानसभा: हंगामे के बीच 7,721 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, कार्यवाही 9 दिसंबर तक स्थगित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन हंगामे और तीखी नारेबाजी के बीच बीता। सोमवार को विपक्षी भाजपा विधायकों के विरोध के बावजूद सदन में 7,721 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया गया। बजट पेश करने के तुरंत बाद सदन की कार्यवाही 9 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई।

यह भी पढ़ें :लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पर विशेष चर्चा आज से; प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुरुआत

विपक्ष का हंगामा, वेल में पहुंचे विधायक

सुबह स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक वेल में पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्ष के विरोध के बीच भी स्पीकर ने कार्यवाही आगे बढ़ाई। शून्यकाल के प्रश्न, ध्यानाकर्षण सूचनाएं और मंत्रियों के जवाब सभी प्रक्रिया हंगामे के बीच चलती रही। पूरी कार्यवाही के दौरान भाजपा विधायक हंगामा और नारेबाजी करते रहे, जिससे सदन का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहा। इसके बावजूद विधायी कार्य निर्धारित रूप से जारी रहा।

7721 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश

करीब 12:45 बजे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 7,721 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। बजट पेश होने के बाद स्पीकर ने घोषणा की कि सदन 9 दिसंबर तक के लिए स्थगित रहेगा। सदन में मंगलवार को द्वितीय अनुपूरक बजट पर तीन घंटे की विशेष चर्चा निर्धारित की गई है।

https://samacharpost.live/2025/12/parliament-winter-session-vande-mataram-150th-anniversary-discussion/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment