मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नेक्सजेन मालिक विनय सिंह की पत्नी की तलाश में एसीबी ने दिल्ली में मारी रेड, बेटा हिरासत में

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : भूमि घोटाले के आरोपी और ऑटोमोबाइल कंपनी नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में झारखंड एसीबी ने गुरुवार तड़के दिल्ली में बड़ी कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने सुबह लगभग 4 बजे वसंत विहार स्थित भारत सरकार के एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी के आवास पर छापेमारी की। हालांकि स्निग्धा सिंह छापेमारी से कुछ समय पहले ही वहां से चली गई थीं। इस दौरान उनके पुत्र सनत कुमार को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

डिजिटल निगरानी से मिली लोकेशन

सूत्रों के अनुसार, एसीबी की तकनीकी टीम कई दिनों से स्निग्धा सिंह की डिजिटल गतिविधियों और लोकेशन पर निगरानी रख रही थी। उनके वसंत विहार स्थित सरकारी आवास में होने की पुष्टि के बाद विशेष टीम दिल्ली भेजी गई।

यह भी पढ़ें: रांची यूनिवर्सिटी का लीगल स्टडी विभाग बदलेगा नाम, बीसीआई मानकों के अनुसार तैयारी

संपत्तियों और बेनामी लेनदेन का खुलासा

पूछताछ में सनत कुमार ने अपने पिता विनय सिंह, विनय चौबे और मां स्निग्धा सिंह की कई चल-अचल संपत्तियों की जानकारी एसीबी को दी। प्रारंभिक जांच में कुछ नई संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है। एसीबी ने छापेमारी के दौरान कई डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि वसंत विहार में खरीदी गई C-24 संपत्ति का इस्तेमाल संभवत: बेनामी लेनदेन और गैरकानूनी गतिविधियों को छिपाने के लिए किया गया।

भूमि घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग पर नई जानकारी की उम्मीद

एसीबी अधिकारी मानते हैं कि जब्त किए गए डिजिटल डिवाइसों से भूमि घोटाले, मनी लॉन्ड्रिंग, शराब घोटाले की रकम और निवेश की जानकारी जैसी अहम जानकारियाँ मिल सकती हैं। इस कार्रवाई से अगले दिनों नेक्सजेन से जुड़े वित्तीय और संपत्ति घोटालों पर और खुलासे होने की संभावना है।

https://samacharpost.live/2025/12/ranchi-university-legal-studies-department-upgrade/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment