मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JEE Main Session 2 का काउंटडाउन शुरू, 2 अप्रैल से परीक्षा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित JEE Main दूसरे सत्र की परीक्षा 2 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। परीक्षा की तारीख नजदीक आते ही छात्रों की तैयारी और उत्साह दोनों बढ़ गए हैं। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं, जिन्हें अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगा कौन सा पेपर

  • पेपर 1 (BE/BTech): 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल
  • पेपर 2A (BArch), 2B (BPlanning) और संयुक्त पेपर: 7 अप्रैल

यह भी पढ़ें: आनंद विहार-पुरुलिया नई साप्ताहिक एक्सप्रेस, रांची-डालटनगंज मार्ग से यात्रा शुरू

13 भाषाओं में परीक्षा

छात्र इस बार हिंदी, अंग्रेजी सहित कुल 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा दे सकेंगे, जिससे अलग-अलग राज्यों के अभ्यर्थियों को सुविधा मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार JEE Main का सिलेबस मुख्य रूप से 11वीं और 12वीं की NCERT किताबों पर आधारित होता है। इसलिए छात्रों को अपने बेसिक्स मजबूत करने के लिए NCERT पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

पेपर पैटर्न (BE/BTech)

  • अवधि: 3 घंटे
  • कुल प्रश्न: 75 (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स – 25-25)
  • प्रश्न प्रकार: 20 MCQ + 5 न्यूमेरिकल प्रति विषय
  • कुल अंक: 300
  • सही उत्तर पर: +4 अंक

BArch और BPlanning का पैटर्न

BArch (पेपर 2A) गणित, सामान्य योग्यता और ड्राइंग कुल 77 प्रश्न, BPlanning (पेपर 2B) गणित, सामान्य योग्यता और प्लानिंग कुल 100 प्रश्न ड्राइंग को छोड़कर बाकी पेपर कंप्यूटर आधारित (CBT) होंगे। पूरी परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी, इसलिए छात्रों को समय प्रबंधन और स्क्रीन पर सवाल हल करने की आदत पर खास ध्यान देना चाहिए।

https://samacharpost.live/2026/03/anand-vihar-purulia-weekly-express-train-route-timing-ranchi-daltonganj/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment