मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जदयू अध्यक्ष पद पर नए चुनाव की घोषणा, नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान या होगा बदलाव?

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है।

चुनाव का पूरा कार्यक्रम

  • नामांकन की अंतिम तिथि: 22 मार्च
  • नामांकन पत्रों की जांच: 23 मार्च
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 24 मार्च
  • जरूरत पड़ने पर मतदान: 27 मार्च

यह भी पढ़ें: रांची में तेज आंधी से रूफटॉप शेड गिरा, बड़ा हादसा टला; कई वाहन क्षतिग्रस्त, आज भी बारिश के आसार

क्या फिर अध्यक्ष बनेंगे नीतीश कुमार?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। 29 दिसंबर 2023 को पार्टी की कमान संभालने के बाद से उन्होंने संगठन को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में नीतीश कुमार ही ऐसा चेहरा हैं, जिस पर सर्वसम्मति बन सकती है। अगर 24 मार्च तक सिर्फ एक ही नामांकन दाखिल होता है, तो उसी दिन उनके नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

दिल्ली और पटना में बढ़ी हलचल

चुनावी प्रक्रिया को लेकर दिल्ली स्थित जदयू मुख्यालय और पटना में गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी इसे आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम मान रही है। इधर नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत भागलपुर, बांका, जमुई और गया समेत कई जिलों के दौरे पर हैं।

संगठन और परिवार की चर्चा

इस चुनाव के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार की संभावित राजनीतिक एंट्री के बीच पार्टी की कमान खुद संभालते रहेंगे या किसी नए चेहरे को मौका देंगे। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही जदयू के अंदर हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें 22 मार्च से शुरू होने वाली प्रक्रिया पर टिकी हैं, जो पार्टी के अगले अध्यक्ष और भविष्य की दिशा तय करेगी।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-storm-rooftop-shed-falls-kadru-skyline-building/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह में राजद का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आरोपों पर इरफान अंसारी ने उठाए सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस अनुशासन समिति के सामने आज पेश होंगे योगेंद्र साव, कार्रवाई की सिफारिश संभव

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का दावा, ‘खनन कानून का विरोध अवैध खनन को बचाने के लिए’; झामुमो ने राज्यों के अधिकार का मुद्दा उठाया

पलामू में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बयान, बोले- ‘हिंदुत्व के साथ मैंने 4-5 साल बिताए’; सामाजिक समानता पर उठाए सवाल

AJSU के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के इस्तीफे की चर्चा तेज, BJP में जाने की अटकलें

Leave a Comment