मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में करंट से युवक की दर्दनाक मौत, लोहे के गेट को छूते ही हुआ हादसा; एक साल पहले हुई थी शादी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड स्थित कुरवा गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। लोहे के गेट में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दुलाल राय के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

लोहे के गेट में उतरा था करंट

मिली जानकारी के अनुसार दुलाल राय के घर का मुख्य दरवाजा लोहे का बना हुआ था, जिसके ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा था। दरवाजे को बार-बार खोलने और बंद करने के कारण तार का इंसुलेशन घिस गया था और उसमें से करंट रिसकर गेट में आने लगा था। बुधवार शाम हुई बारिश के कारण जमीन भीगी हुई थी। इसी दौरान जब दुलाल घर में प्रवेश करने के लिए गेट को छूने गए तो वह तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि कुछ ही पलों में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस ने जारी की 87 वांटेड अपराधियों की सूची, 18 जिलों के फरार बदमाशों पर कड़ी नजर

एक साल पहले ही हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि दुलाल राय की शादी महज एक साल पहले हुई थी। वह पुणे में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को उन्हें वापस पुणे काम पर लौटना था, लेकिन उससे एक दिन पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गेट पर पड़े जलने के निशान इस ओर इशारा कर रहे हैं कि लंबे समय से तार में खराबी थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार, खासकर मृतक की विधवा पत्नी को उचित सरकारी मुआवजा दिया जाए।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-police-87-wanted-criminals-list/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment