मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

NEET पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ जामताड़ा में JMM का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला कमेटी और झारखंड छात्र मोर्चा ने जामताड़ा में NEET पेपर लीक और बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इंदिरा चौक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

प्रदर्शन में शामिल झामुमो नेताओं ने NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि इस धांधली ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रजरप्पा मंदिर सौंदर्यीकरण मामले में हाईकोर्ट सख्त, 6 हफ्ते में DPR पेश करने का निर्देश

महंगाई को लेकर भी सरकार पर हमला

प्रदर्शन के दौरान झामुमो जिला उपाध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है और सरकार इस पर नियंत्रण पाने में विफल रही है।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

झामुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू और जिला सचिव परेश यादव ने चेतावनी दी कि यदि NEET धांधली और महंगाई जैसे मुद्दों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शन में आनंद टुडू, सगीर खान, किशोर रवानी, विजय राउत, देविशन हांसदा, लालू अंसारी, रहीम अंसारी, आजाद शेख, मेरी मरांडी, माखोनी हेंब्रम और छात्र नेता बबला हांसदा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।

https://samacharpost.live/2026/05/rjarappa-temple-beautification-high-court-dpr-order/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment