मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का प्रदर्शन, DEO कार्यालय का किया घेराव

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पूर्वी सिंहभूम: जमशेदपुर समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी शिक्षकों ने लंबित वेतन भुगतान को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय का घेराव किया। शिक्षकों का आरोप है कि मार्च और अप्रैल महीने का वेतन अब तक जारी नहीं होने से वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

वेतन नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

शिक्षक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक शनिवार को डीईओ कार्यालय पहुंचे और जल्द वेतन भुगतान की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि लगातार दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। कई शिक्षकों ने घर, वाहन और बच्चों की पढ़ाई के लिए बैंक से लोन लिया हुआ है, लेकिन वे किस्त जमा नहीं कर पा रहे हैं। इससे बैंक खातों में किस्त बाउंस होने लगी है और नोटिस मिलने की स्थिति बन गई है। शिक्षकों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से बच्चों की स्कूल फीस जमा करने में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि नियमित रूप से स्कूलों में पढ़ाने के बावजूद उन्हें वेतन के लिए संघर्ष क्यों करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर के नेपाली होटल में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से इलाके में मचा हड़कंप

DEO कार्यालय पर लगाया आरोप

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने आरोप लगाया कि डीईओ कार्यालय स्तर पर विपत्र पर हस्ताक्षर नहीं होने के कारण वेतन भुगतान अटका हुआ है। इसे लेकर शिक्षकों में भारी नाराजगी देखने को मिली। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द लंबित वेतन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शिक्षकों ने कहा कि आर्थिक तनाव के बावजूद वे अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन लगातार वेतन में देरी से शिक्षण व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

https://samacharpost.live/2026/05/jamshedpur-nepali-hotel-fire-cylinder-blast/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment