IPL 2026: मिनी ऑक्शन से पहले पैट कमिंस बने SRH के कप्तान, सोशल मीडिया पोस्ट से खुलासा

Meenu | November 18, 2025 | 11:24 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL 2026 के लिए अपनी टीम की बड़ी तैयारी पूरी कर ली है। मिनी ऑक्शन से पहले फ्रैंचाइज़ी ने 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि 8 को रिलीज कर दिया। इसी दौरान बड़ा फैसला लेते हुए मोहम्मद शमी को 10 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को ट्रेड किया गया है। टीम के पास अब ऑक्शन के लिए 25.50 करोड़ रुपये की राशि बची है और वह अधिकतम 10 खिलाड़ियों को खरीद सकती है।

यह भी पढ़ें :झारखंड में बढ़ रही ठंड: 7 जिलों में येलो अलर्ट, तापमान नवंबर में ही रिकॉर्ड स्तर पर नीचे

सोशल मीडिया पोस्ट से खुला राज-पैट कमिंस ही रहेंगे कप्तान

SRH ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने साफ कर दिया है कि पैट कमिंस लगातार तीसरी बार टीम की कमान संभालेंगे। कमिंस इस समय पीठ की चोट से उबर रहे हैं और एशेज के पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। उम्मीद है कि वह ब्रिस्बेन में 4 दिसंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट में वापसी करेंगे। कमिंस को 2024 में ₹20.50 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत में खरीदा गया था।

SRH का हालिया प्रदर्शन

कमिंस की कप्तानी में SRH ने IPL 2024 में फाइनल खेला था, लेकिन 2025 में टीम का प्रदर्शन फीका रहा और 14 मैचों में छह जीत, सात हार और एक बेनतीजा के साथ छठे स्थान पर रही।

रिटेन और रिलीज खिलाड़ी

रिटेन खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्राइडन कार्स, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, स्मरण रविचंद्रन, ट्रैविस हेड, जीशान अंसारी है।रिलीज खिलाड़ी में मोहम्मद शमी (LSG को ट्रेड), अथर्व तायदे, सचिन बेबी, अभिनव मनोहर, वियान मुल्डर, एडम जम्पा, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर है। SRH अब मिनी ऑक्शन में बचे स्लॉट भरने के लिए पूरी तरह तैयार है। आने वाले हफ्तों में टीम कुछ बड़े और रणनीतिक खरीद कर सकती है।

Share this news

संबंधित खबरें