मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डंकी रूट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों नकद और सोना-चांदी जब्त

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : भारत से युवाओं को अवैध तरीके से अमेरिका भेजने के “डंकी रूट” मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में छापेमारी की।

बरामदगी का खुलासा

ED ने एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर रेड की। दिल्ली में एक ट्रैवल एजेंट के यहां से 4.62 करोड़ रुपये नकद, 6 किलो सोना और 313 किलो चांदी जब्त हुई। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए, जिनमें आपत्तिजनक चैट मिली।

यह भी पढ़ें: नितिन नबीन 23 दिसंबर को करेंगे बिहार दौरा

जांच का मामला

हरियाणा में एक मुख्य आरोपी के ठिकाने से डंकी रूट से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड बरामद हुए। आरोपियों ने लोगों को कानूनी तरीके से अमेरिका भेजने का झांसा देकर ठगी की और करोड़ों रुपये कमाए। कई मामलों में प्रॉपर्टी के कागजात भी आरोपियों के कब्जे में थे।

पृष्ठभूमि

फरवरी 2025 में अमेरिकी सरकार ने 330 भारतीय नागरिकों को सैन्य विमानों से वापस भारत भेजा। इसके बाद पंजाब और हरियाणा में कई एफआईआर दर्ज की गई थीं। ED की कार्रवाई अभी जारी है और मामले की तफ्तीश जोरों पर है।

https://samacharpost.live/2025/12/nitin-nabeen-bihar-daur-patna-bhavy-swagat/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment