मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आईआईएम रांची में रिकॉर्ड प्लेसमेंट: EMBA छात्र को 1.2 करोड़ का पैकेज, 96 कंपनियों ने की भर्ती

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: आईआईएम ने सत्र 2025-26 की फाइनल प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर दी है। इस बार संस्थान के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। एग्जीक्यूटिव MBA (EMBA 2024-26) बैच के एक छात्र को इस बार सबसे बड़ा 1.2 करोड़ रुपये सालाना का पैकेज मिला है, जो संस्थान के इतिहास में अब तक का रिकॉर्ड बताया जा रहा है। इस साल कुल 96 कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लिया। इनमें बैंकिंग, IT, कंसल्टिंग और फिनटेक सेक्टर की प्रमुख कंपनियां शामिल रहीं। साथ ही 53 नई कंपनियों ने भी पहली बार भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया।

यह भी पढ़ें: JAC 12th Result 2026: रशिदा नाज साइंस टॉपर, छोटी कुमारी आर्ट्स में अव्वल; श्वेता प्रसाद बनीं कॉमर्स टॉपर

प्लेसमेंट में बढ़ोतरी और बेहतर औसत पैकेज

इस बार डोमेस्टिक CTC में 4.19% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

  • MBA औसत पैकेज: 19.24 लाख रुपये
  • MBA-HRM अधिकतम पैकेज: 22.75 लाख रुपये
  • MBA-Business Analytics अधिकतम पैकेज: 32.13 लाख रुपये
  • MBA अधिकतम पैकेज: 52.50 लाख रुपये

प्लेसमेंट में Amazon, Deloitte, Accenture, JP Morgan Chase और Cognizant जैसी बड़ी कंपनियों ने छात्रों को ऑफर दिए।IIM रांची को हाल ही में QS Executive MBA Rankings 2026 में भी स्थान मिला है, जिससे इसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और मजबूत हुई है। संस्थान के निदेशक के अनुसार, इस बार छात्रों की भागीदारी में 31.15% की वृद्धि भी दर्ज की गई है।

https://samacharpost.live/2026/05/jac-12th-result-2026-jharkhand-board-topper-list-science-arts-commerce/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment