IAS विनय चौबे को हजारीबाग ACB कोर्ट से नहीं मिली जमानत, जमीन घोटाले मामले में लगा झटका

Rupa Kumari | September 16, 2025 | 05:31 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को जमीन घोटाले मामले में राहत नहीं मिल सकी है। हजारीबाग ACB कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

शराब घोटाले में मिली थी बेल

गौरतलब है कि विनय चौबे पर दो बड़े मामले दर्ज हैं। शराब घोटाले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है, लेकिन जमीन घोटाले मामले में कोर्ट ने बेल देने से साफ इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें : रांची का सबसे बड़ा आकर्षण बनेगा बकरी बाजार दुर्गा पूजा पंडाल

जेल में ही रहना होगा

ACB कोर्ट के फैसले के बाद अब निलंबित IAS विनय चौबे को जेल के सलाखों के पीछे ही रहना होगा। इस आदेश को उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

अगली सुनवाई पर टिकी नजर

अब सबकी नजरें इस मामले की अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि विनय चौबे की ओर से उच्च न्यायालय में जमानत के लिए याचिका दायर की जा सकती है।

https://samacharpost.live/2025/09/ranchi-durga-puja-2025-bakri-bazaar-ankorwat-theme/
Share this news

संबंधित खबरें