झारखंड में IAS संकट गहराया: दिसंबर तक 4 अफसर रिटायर, 52 पद पहले से खाली

Meenu | November 11, 2025 | 04:34 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की भारी कमी देखने को मिल रही है। राज्य में IAS कैडर के 224 स्वीकृत पदों के मुकाबले फिलहाल सिर्फ 172 IAS अधिकारी ही कार्यरत हैं. यानी 52 पद पहले से खाली हैं। आने वाले दिनों में यह संकट और गहराने वाला है। दिसंबर 2025 तक दो प्रमंडलीय आयुक्त सहित 4 IAS अधिकारी रिटायर हो जाएंगे, जिसके बाद राज्य में IAS अधिकारियों की संख्या 168 रह जाएगी।

यह भी पढ़ें :मनरेगा सोशल ऑडिट में गड़बड़ी उजागर, टीम पर हमला, रिपोर्ट छीनी

मार्च 2026 में और घटेगी संख्या

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में तैनात झारखंड कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी शैलेश कुमार सिंह 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होंगे. इसके बाद राज्य में IAS अधिकारियों की संख्या घटकर सिर्फ 167 रह जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले 31 अक्टूबर 2025 को संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद दादेल भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

दिसंबर 2025 में रिटायर होने वाले IAS अधिकारी

नामवर्तमान पदरिटायरमेंट डेट
नेलशन इयोन बागेविशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण30-11-2025
अंजनी मिश्राप्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिण छोटानागपुर31-12-2025
शेखर जमुआरनिदेशक, खेल विभाग31-12-2025
पवन कुमारप्रमंडलीय आयुक्त, उत्तर छोटानागपुर31-12-2025


प्रशासनिक क्षमता पर बढ़ सकता है दबाव

लगातार अधिकारियों की कमी और बड़े पदों के खाली होने से झारखंड में प्रशासनिक कामकाज की रफ्तार प्रभावित हो सकती है. विभागीय मॉनिटरिंग, योजनाओं का क्रियान्वयन और दैनिक प्रशासनिक कार्यों पर इसका सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें