मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हिमंत बिस्व सरमा फिर संभालेंगे असम की कमान, 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :असम की राजनीति में एक बार फिर हिमंत बिस्व सरमा का दबदबा कायम रहा। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें लगातार दूसरी बार राज्य की कमान सौंपने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को घोषणा की कि हिमंत बिस्व सरमा को असम में एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि वह 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें :हजारीबाग को मिल सकता है झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सरकार ने शुरू की तैयारी

विधायक दल की बैठक में बनी सहमति

रविवार सुबह भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नए नेता के चयन पर चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में जेपी नड्डा और सह-पर्यवेक्षक के तौर पर नायब सिंह सैनी मौजूद रहे। बैठक के दौरान भाजपा के आठ विधायकों ने हिमंत बिस्व सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

सहयोगी दलों ने भी जताया भरोसा

एनडीए के सहयोगी दलों ने भी हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व पर भरोसा जताया। AGP और BPF ने भी उनके नाम का समर्थन किया। इसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया। भाजपा नेतृत्व इसे राज्य में स्थिर सरकार और मजबूत नेतृत्व का संकेत मान रहा है।

राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार गठन का दावा

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद हिमंत बिस्व सरमा और एनडीए के वरिष्ठ नेता रविवार को क्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात करेंगे। इस दौरान नई सरकार गठन का दावा पेश किया जाएगा। 12 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा और एनडीए के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

https://samacharpost.live/2026/05/hazaribagh-may-get-jharkhands-first-mega-sports-complex/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment