मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्व मंत्री विमला प्रधान के आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय विमला प्रधान के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। बताया गया कि विमला प्रधान का शुक्रवार रात करीब 9 बजे निधन हो गया था। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने शोक व्यक्त किया और उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर और रांची की मेयर रोशनी खलखो समेत कई अन्य नेता विमला प्रधान के आवास पहुंचे। सभी ने दिवंगत विमला प्रधान को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment