मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CM हेमंत सोरेन के डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने 8 मई तक मांगा लिखित पक्ष

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी हो गई है। यह मामला 8.87 एकड़ भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस से संबंधित है, जिसमें सोरेन ने खुद को आरोपमुक्त करने की मांग की है।

ED और बचाव पक्ष की बहस पूरी

जानकारी के अनुसार, कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों को 8 मई तक अपना लिखित पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने 5 दिसंबर 2025 को कोर्ट में यह याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने खुद को बेदाग बताते हुए केस से डिस्चार्ज करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट विस्तार से पहले CM सम्राट चौधरी की नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

ED ने दाखिल की है चार्जशीट

इस मामले में ED लगभग 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। भूमि घोटाले से जुड़े इस केस में कई जगह छापेमारी की गई और कई लोगों से पूछताछ भी की गई। गौरतलब है कि ED ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में उन्हें 24 जून 2024 को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।

https://samacharpost.live/2026/05/bihar-cm-samrat-chaudhary-meets-nitish-kumar-cabinet-expansion-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment