मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बढ़ती गर्मी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सख्त, सभी जिलों के अफसरों को दिए खास निर्देश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :हेमंत सोरेन ने राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारियों, सीओ, बीडीओ और पंचायत स्तर के अधिकारियों को आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाने को कहा है।

यह भी पढ़ें :हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गैंग का गुर्गा हथियार के साथ गिरफ्तार

सार्वजनिक जगहों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही वहां स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाने को भी कहा गया है, ताकि राहगीरों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में भेजे जाएंगे टैंकर

मुख्यमंत्री ने सभी डीसी को निर्देश दिया है कि जहां भी पेयजल संकट की स्थिति हो, वहां तत्काल टैंकर के जरिए पानी पहुंचाया जाए। इसके अलावा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत और वैकल्पिक जल व्यवस्था भी जल्द सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में लोगों को पानी की कमी से परेशान नहीं होना चाहिए।

संवेदनशीलता और तत्परता से काम करने का निर्देश

हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करे। उन्होंने लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं को भी गंभीरता से लेने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और प्रशासन का हर कदम आम लोगों को राहत पहुंचाने वाला होना चाहिए। राज्य सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

https://samacharpost.live/2026/05/hazaribagh-police-arrest-rahul-dubey-gang-member-with-weapon/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment