मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का हमला, बोले- झारखंड का विकास मॉडल अब दूसरे राज्य अपना रहे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :हेमंत सोरेन ने विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान राज्य सरकार के कामकाज का जोरदार बचाव किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का असर अब कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पहले राज्य दूसरे राज्यों के विकास मॉडल अपनाते थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं और झारखंड के विकास मॉडल को अन्य राज्य अपनाने लगे हैं। इसे उन्होंने राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

अंगदान कानून बनाने की घोषणा

सदन में मुख्यमंत्री ने अंगदान को लेकर कानून बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने एक मासूम बच्ची के अंगदान का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में कानूनी व्यवस्था तैयार करेगी, ताकि जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके और समाज में जागरूकता बढ़े। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि सदन में कम उपस्थिति यह दर्शाती है कि सरकार की उपलब्धियों को लेकर किसी संशोधन की आवश्यकता नहीं समझी गई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए कार्यों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें :बजट सत्र का चौथा दिन आज, अनुपूरक बजट पर सदन में होगी बहस

‘डबल इंजन’ सरकारों पर निशाना

अपने संबोधन में उन्होंने देश की तथाकथित “डबल इंजन” सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद झारखंड ने बेहतर काम कर दिखाया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में विकास की जो दिशा तय की गई है, उसे कोई कमजोर नहीं कर सकता।

गरीब, मजदूर और किसानों पर फोकस, राष्ट्रीय मुद्दों पर भी जताई चिंता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों और मजदूरों को सहारा देना है। उनका कहना था कि राज्य की नीतियां गांव-केंद्रित हैं, क्योंकि गांव मजबूत होंगे तो शहर और राज्य भी मजबूत होंगे। उन्होंने किसानों और मजदूरों के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई। सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने देश के कुछ हिस्सों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवाद की परंपरा को मजबूत बनाए रखना जरूरी है।

https://samacharpost.live/2026/02/jharkhand-assembly-budget-session-supplementary-budget-2025-26/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment