मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CM हेमंत सोरेन कल 316 सहायक आचार्यों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा विभाग की तैयारी पूरी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को 316 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरकार की इस पहल से राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :सरायकेला के बालिका विद्यालय में खतरे की घंटी, जर्जर रेलिंग से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इंटर और स्नातक प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति

जानकारी के अनुसार, नियुक्ति प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अलग-अलग पे-मैट्रिक्स ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा। इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 160 अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत नियुक्ति दी जाएगी। वहीं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 156 अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल-5 में नियुक्त किया जाएगा। इस तरह कुल 316 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

सरकारी स्कूलों में सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नई नियुक्तियों से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर होगी। इससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा और पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है। राज्य सरकार लगातार शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नियुक्ति प्रक्रियाओं को तेज करने का दावा कर रही है। इसी कड़ी में यह नियुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

नियुक्ति कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी

सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

https://samacharpost.live/2026/05/saraikela-girls-school-dangerous-roof-railing-safety-issue/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment