झारखंड : बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों से रोजाना वसूले जा रहे 42.78 लाख जुर्माना

Rupa Kumari | August 28, 2025 | 03:28 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। राज्य में रोजाना औसतन 42.78 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम के तहत की जा रही है।

दो माह में 2.56 लाख वाहन चालकों पर कार्रवाई

झारखंड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो महीनों में राज्य के 24 जिलों में 2,56,683 दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़ा गया। इसका औसत निकालें तो हर दिन लगभग 4,278 चालकों पर कार्रवाई की गई।

दो महीनों में 25.66 करोड़ वसूला गया जुर्माना

मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, दो महीनों में पुलिस ने 25.66 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला है।

यह भी पढ़ें : झारखंड जगुआर के जवान को सांप ने काटा, स्थिति गंभीर

हजारीबाग और रांची में सबसे ज्यादा चालान

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, हजारीबाग और रांची जिले में सबसे ज्यादा चालान काटे गए। अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में कार्रवाई दर्ज की गई है।

जिलेवार कार्रवाई के आंकड़े

  • रांची : 20,437
  • हजारीबाग : 29,317
  • पलामू : 2,404
  • कोडरमा : 2,756
  • धनबाद : 1,938
  • जमशेदपुर : 1,687
  • गोड्डा : 1,608
  • लातेहार : 1,395
  • गढ़वा : 1,360
  • देवघर : 1,029
  • बोकारो : 929
  • पाकुड़ : 832
  • खूंटी : 775
  • दुमका : 719
  • गिरिडीह : 580
  • जामताड़ा : 560
  • चतरा : 502
  • साहेबगंज : 482
  • सरायकेला : 468
  • सिमडेगा : 418
  • चाईबासा : 403
  • गुमला : 344
  • लोहरदगा : 323
  • रामगढ़ : 1,476
  • कुल कार्रवाई : 2,56,683 वाहन चालक।
Share this news

संबंधित खबरें