झारखंड जगुआर के जवान को सांप ने काटा, स्थिति गंभीर

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड जगुआर के एक जवान को देर रात जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के तुरंत बाद उन्हें रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। जवान की पहचान मिथिलेश राम के रूप में हुई है।

देर रात कैंप में हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना झारखंड जगुआर के कैंप में देर रात लगभग 12 बजे की है। जवान को सांप के काटते ही आनन-फानन में अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें : सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला NHRC में दर्ज, आजसू ने की CBI जांच की मांग

रिम्स में चल रहा इलाज

रिम्स के डॉक्टरों ने तुरंत जवान का इलाज शुरू कर दिया और उन्हें लगातार एंटी-वेनम दिया जा रहा है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Share this news

संबंधित खबरें