मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में बनेगा शिक्षा विभाग का आधुनिक ऑडिटोरियम, 200 से अधिक शिक्षकों की होगी क्षमता

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग: जिले में शिक्षा विभाग का अपना आधुनिक ऑडिटोरियम बनने जा रहा है, जिसमें एक साथ 200 से अधिक शिक्षक बैठ सकेंगे। इस सुविधा के शुरू होने के बाद प्रशिक्षण, कार्यशाला और विभागीय कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय स्तर पर ही किया जा सकेगा। अभी तक ऑडिटोरियम नहीं होने के कारण विभाग को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नए ऑडिटोरियम का लाभ केवल हजारीबाग ही नहीं, बल्कि चतरा, कोडरमा और रामगढ़ जिलों के शिक्षकों को भी मिलेगा। समय-समय पर होने वाले प्रशिक्षण और बैठकों के लिए अब एक स्थायी और पर्याप्त क्षमता वाला स्थान उपलब्ध रहेगा।

22 अप्रैल से शुरू हुआ निर्माण

लंबे इंतजार के बाद 22 अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह ऑडिटोरियम शहर के झील रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर की खाली जमीन पर बनाया जा रहा है। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 4.94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया है।

यह भी पढ़ें: सीसीएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग

एक साल में तैयार होगा प्रोजेक्ट

जानकारी के अनुसार, ऑडिटोरियम का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें एक बड़ा सभागार, दो प्रशिक्षण कक्ष और स्टाफ क्वार्टर भी बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक शिक्षकों को एक जगह प्रशिक्षण देना है।

अब रांची नहीं जाना पड़ेगा

अब तक प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों को रांची जाना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की अतिरिक्त जरूरत पड़ती थी। ऑडिटोरियम बनने के बाद स्थानीय स्तर पर ही बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह ऑडिटोरियम शिक्षकों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण को देखते हुए यह केंद्र अहम भूमिका निभाएगा।

https://samacharpost.live/2026/04/ccl-transfer-21-officers-posting-dhanbad-jharkhand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment